spot_img
spot_img

कन्या उ.मा.वि. लैलूंगा प्रांगण में संकुल स्तरीय मेगा बैठक हुआ सर्वसंपन्न

spot_img
spot_img
spot_img

 

*कन्या उ.मा.वि. लैलूंगा प्रांगण में संकुल स्तरीय मेगा बैठक हुआ सर्वसंपन्न*

लैलूंगा में कन्या उ.मा.वि. लैलूंगा प्रांगण में संकुल स्तरीय मेगा बैठक हुआ सर्वसंपन्न
मेगा बैठक में मुख्य अतिथि श्री रमेश पटनायक अध्यक्ष भाजपा मण्डल लैलूंगा श्रीमती मालती पटेल की अध्यक्षता में एवं संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालय के नवनियुक्त शाला प्रबंधन के अध्यक्ष सर्व श्री नरेश नायक सतीश साहु शंभु सारथी जयन्त प्रधान, रघुनाथ प्रधान, रामधन पैकरा निराकार यादव आदित्य बाजपेयी, एवं लल्लू मुण्डा के गरिमामयी उपस्थिति में मां शारदा के छायाचित्र में दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया बैठक में संकुल के नोडल अधिकारी श्री जीवनलाल धीवर प्रधान पाठक द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में संक्षिप्त प्रस्तावना प्रतिवेदन का वाचन किया गया सर्वप्रथम ‘मेरा कोना’ के संबंध में शिक्षिका ईश्वरी सिदार व ललिता साव के द्वारा एक विद्यार्थी के लिए ‘मेरा कोना’ कितना महत्वपूर्ण है के संबंध में मनमोहक व रुचिपूर्ण ढंग से सबको अवगत कराया गया। इसके पश्चात् ‘छात्र दिनबर्या के संबंध में शिक्षक लालप्यारे भगत ने एक बच्चे को जीवन में किस तरह का दिनचर्या रखना चाहिए एवं अनुशासन में रहकर अध्ययन करने से सफलता मिलती है के संबंध में बताया गया। तत्पश्चात् ‘बच्चों ने क्या सीखा के संबंध में शिक्षिका टिकेश्वरी चौधरी, ‘बच्चों के झिझक’ के संबंध में कमला टोप्पो ‘बच्चों की अकादमिक प्रगती ‘पर चर्चा अन्ना कुजूर बस्तारहित शनिवार देवकुमारी पटेल जाति निवास प्रमाण पत्र इसाबेला किस्पोट्टा द्वारा एवं स्वास्थ्य परीक्षण / न्यौता भोज के संबंध में शैक्षिक समन्वयक पुष्पांजलि सतपथी के द्वारा कुशलतापूर्वक उक्त संबंध में अपने विचार रखी। एवं प्रतियोगी परीक्षा / छात्रवृत्ति के संबंध में रामदुलारी यादव के द्वारा एवं अंत में डिजीटल प्लेटफार्म के सबंध में आईटी के शिक्षक धनेश्वर चन्द्रा के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से आज के युग में टेक्नॉलजी का कितना महत्व है के संबंध में लाभ एवं हानि बताया गया । और अंत में काउंसलर सेवानिवृत्त शिक्षक भोगलाल पटेल व राजेन्द्र देवांगन तिलोत्तमा वैष्णव के द्वारा प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बीच बीच में कन्या माध्यमिक शाला लैलूंगा व प्राथमिक शाला रुडूकेला की छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुती दी गई तथा आभार प्रदर्शन श्री आर.एस. नारंग संकुल प्राचार्य द्वारा किया गया। बैठक समाप्ति पश्चात् हायर सेकण्डरी कन्या लैलूंगा के प्रांगण में अतिथियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत लैलूंगा के CMO ममता चौधरी तहसीलदार श्रीमती रश्मि पटेल, स्नेहलता सिदार बीडीसी, सुखदेव सिदार बीडीसी, तिलोत्तमा वैष्णव समाजसेवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं संकुल के अंतर्गत सभी शिक्षक व पालकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...