spot_img
spot_img

Raigarh News: जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, समय-सीमा में पूरी होंगी लंबित योजनाएं

spot_img
spot_img
spot_img

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने की योजनाओं की समीक्षा, रायगढ़ को ‘हर घर जल’ जिला बनाने की कार्ययोजना पर दिया जोर

रायगढ़। जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के लिए प्रशासन ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने और कार्यान्वयन में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता से दूर करने को कहा।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में समूह नल-जल योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, जियोटैगिंग से जुड़ी समस्याओं और आगामी गतिविधियों की तैयारियों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि रायगढ़ को ‘हर घर जल’ जिला बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करते हुए योजनाओं की नियमित समीक्षा और निगरानी सुनिश्चित की जाए।

लंबित नल-जल योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर

बैठक में जिले को ‘हर घर जल’ जिला बनाने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और तय कार्ययोजना के अनुसार प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह नल-जल योजनाओं के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में सेवा संकल्प अभियान और जल अर्पण दिवस के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने जिला पंचायत के माध्यम से इन गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जियोटैगिंग की तकनीकी समस्याओं का जल्द होगा निराकरण

जल जीवन मिशन के कार्यों की जियोटैगिंग के दौरान सामने आ रही समस्याओं से अधिकारियों ने कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी सहित अन्य बाधाओं का शीघ्र निराकरण करने और लंबित कार्यों का अंतिम सबमिशन पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जियोटैगिंग और अन्य प्रक्रियाओं के कारण कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक स्तर पर प्रगति की नियमित निगरानी की जाए, ताकि योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता प्रतिभा नवरतन, सहायक अभियंता, उप अभियंता और जल जीवन मिशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समय-सीमा और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ को ‘हर घर जल’ जिला बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समन्वय, नियमित समीक्षा और लंबित कार्यों पर समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: डिजिटल क्रॉप सर्वे के दूसरे चरण का निरीक्षण, फसलों और रकबे की जानकारी दर्ज करने के निर्देश

लैलूंगा और धरमजयगढ़ तहसील के गांवों में अधिकारियों ने लिया जायजा, सर्वे में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: डिजिटल क्रॉप सर्वे के दूसरे चरण का निरीक्षण, फसलों और रकबे की जानकारी दर्ज करने के निर्देश

लैलूंगा और धरमजयगढ़ तहसील के गांवों में अधिकारियों ने लिया जायजा, सर्वे में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026। जिले...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: डिजिटल क्रॉप सर्वे के दूसरे चरण का निरीक्षण, फसलों और रकबे की जानकारी दर्ज करने के निर्देश

लैलूंगा और धरमजयगढ़ तहसील के गांवों में अधिकारियों ने लिया जायजा, सर्वे में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026। जिले...