*पालीटेक्निक कालेज ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ नशामुक्ति संगोष्ठी कार्यक्रम*

*पालीटेक्निक कालेज ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ नशामुक्ति संगोष्ठी कार्यक्रम*

*जनजागृति रैली निकालकर नशामुक्त जीवन जीने के दिए संदेश*

रायगढ़, 12 अगस्त 2024/ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग के संयोजन में नशामुक्त अभियान के तहत विकसित भारत का मंत्र, भारत को नशे से स्वतंत्र प्रसंग को लेकर नशामुक्ति जागरूकता रैली, संगोष्ठी, शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन, एनसीसी एनएसएस, के छात्र-छात्राओं द्वारा नशामुक्ति हेतु जनजागृति रैली निकाली गई। जिसको एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली अम्बेडकर चौक से कलेक्टोरेट पंजरी प्लांट, मैरीन ड्राईव, हेमु कलाणी से चक्रधर नगर चौक होते हुए पालीटेक्निक ऑडिटोरियम पहुंची। इस दौरान रैली में विभिन्न नशामुक्ति श्लोगन के तख्ती लिए लोगों को नशामुक्त होने हेतु जागरूक किया गया।
पालीटेक्निक कालेज ऑडिटोरियम में आयोजित नशामुक्ति संगोष्ठी कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी एवं श्री गुरूपाल भल्ला शामिल हुए। आयोजित संगोष्ठी में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी ने कहा कि नशे के कारण पारिवारिक कलह के साथ जीवन बर्बाद हो रहे है। उन्होंने अपने एवं अपने परिवार के लिए नशे से दूर रहने की बात कही। इस दौरान उन्होंने समाज में व्याप्त नशे से संबंधित हालातों को साझा कर लोगों को नशामुक्ति की ओर अग्रसर होने के लिए आग्रह किया। श्री गुरूपाल भल्ला ने नशे के व्यक्तिगत एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी एवं नशामुक्ति से संबंधित सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु कहा।
इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्री शिवशंकर पाण्डेय, प्राचार्य पालीटेक्निक कालेज श्री गबेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जनसामान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री सुशील सिंह एवं श्री भोजराम पटेल ने किया।
*बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से दिए नशामुक्ति का संदेश*
आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में छोटे बच्चों, एनएसएस, एनसीसी, स्वयंसेवकों तथा अन्य संगठनों द्वारा नशामुक्ति हेतु नाटक एवं गीत के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया। इस दौरान नशमुक्ति पर शपथ ग्रहण भी करवाया गया। कार्यक्रम में सभी कलाकारों और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर के शिल्पहरी-पोड़ी क्षेत्र में अवैध बोर खनन जारी, एक ही गाड़ी नंबर कई जगह सक्रिय

| ग्राम शिल्पहरी, पोड़ी, बिलासपुर*बिलासपुर  जिले के शिल्पहरी, पोड़ी तथा बिल्हा क्षेत्र में अवैध बोर खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...