spot_img
spot_img

*पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय मारो में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ देश के 78वे स्वतंत्रता दिवस का आयोजन**

spot_img
spot_img
spot_img

*पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय मारो में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ देश के 78वे स्वतंत्रता दिवस का आयोजन**
विनय सिंह
मारो।आज पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मारो में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्वतंत्रता पर्व का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल देश लहरे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आराधना सिंह क्षत्रिय शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र साहू, पार्षद पुरुषोत्तम कोसले एवं , डा.जागेश्वर ठाकुर जी ,अजय देश लहरे ,बैजी जांगड़े, प्राचार्या सरिता गुप्ता जी ,वरिष्ठ व्याख्याता छेदू सिंह ठाकुर,पालन सिंह क्षत्रिय, आर एन साहू सहित समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती , माँ भारती के पूजन , ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया, तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के द्वारा शिक्षक कपिल साहू, उत्कर्ष रोला एवं प्रियव्रत परमार आदि के निरीक्षण में प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी नगर के गांधी चौक, जयस्तंभ चौक, आंगनबाड़ी, छात्रावास इत्यादि स्थानों पर ध्वजारोहण में सम्मिलित हुई जहां नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश कोसले एवं अंग्रेजी माध्यम कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा आराध्या अवस्थी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात इस अवसर पर छात्रों द्वारा फैंसी ड्रेस, देशभक्ति नृत्य एवं भाषण इत्यादि कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धन लाल देशलहरे जी द्वारा विद्यालय को वाटर फिल्टर तथा वाटर कूलर भेंट करने की घोषणा की गई।प्राचार्या जी द्वारा अध्यक्ष जी को इस भेंट हेतु धन्यवाद दिया गया तथा छात्रों को अपने देश की एकता और अखंडता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों एवं छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए तथा कार्यक्रम में अपना सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन किया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS