*तमनार पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कसा शिकंजा: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार* …

● *तमनार पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कसा शिकंजा: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार* …

*24 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर तमनार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान स्तर पर कार्रवाई की जा रही है । इस अभियान के तहत कल 23 अगस्त 2024 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में कई गांवों में अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई। इस दौरान दो स्थानों से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पहली कार्रवाई ग्राम सलिहाभांठा में मुखबिर की सूचना पर की गई, जहां पुलिस ने ग्राम उत्तर रेगांव निवासी वेणुधर भगत (43 साल) के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब (₹6000) बरामद की। दूसरी छापेमारी ग्राम हमीरपुर में की गई, जहां से आरोपी शशिकांत सोनी (26 वर्ष) के पास से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बिक्री की राशि ₹150 बरामद की गई।

दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में टीआई आशीर्वाद राहटगांवंकर के साथ तमनार पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सुरति लाल सिदार, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, देव प्रसाद राठिया, उषा रानी तिर्की, आरक्षक अनुप मिंज, पुरुषोत्तम सिदार और विद्याधर सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिका मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 17 वर्षीय बालिका सकुशल दस्तयाबपत्थलगांव (जशपुर) से बालिका बरामद, बहला-फुसलाकर...

अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गयाअभियान संवेदना” में महिला एवं बाल अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिका मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 17 वर्षीय बालिका सकुशल दस्तयाबपत्थलगांव (जशपुर) से बालिका बरामद, बहला-फुसलाकर...

अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गयाअभियान संवेदना” में महिला एवं बाल अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील...