सीएमएचओ ने किया सीएचसी लोईंग का निरीक्षण, स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव कराने हेतु दिए सख्त निर्देश*

*सीएमएचओ ने किया सीएचसी लोईंग का निरीक्षण, स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव कराने हेतु दिए सख्त निर्देश*

रायगढ़, 18 सितम्बर 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.के.चंद्रवंशी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग का औचिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग में 30 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10, उप.स्वा. केन्द्र में 3 संस्थागत प्रसव कराने के सख्त निर्देश दिये। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देते हुए सभी प्रसव संस्था में कराने हेतु कहा गया। प्रसव की अंतिम तिथि के लाइनलिस्टिंग कर 15 दिन पूर्व संबंधित क्षेत्र के महिला सुपरवाइजार, आर.एच.ओ. मितानिन विजिट के दौरान काउंसिलिंग करने के निर्देश दिये गये। ए.एन.एम द्वारा गृह भेंट के दौरान उसकी गहनता को बताते हुए मरीज को आयरन, गोली, कैल्श्यिम दवा का सेवन करने हेतु समझाईश दें। मानक के आधार पर प्रसव कम होने पर संबंधित कर्मचारी का वेतन रोकने हेतु निर्देश दिया गया। चिकित्सालय के आईपीडी, ओ.पी.डी, स्टोर शाखा, ओ.आर.एस कार्नर, दवाईयों के स्टॉक का निरीक्षण किया, 24&7 सेवाएं अधिकारी/कर्मचारी को गुणवत्तापूर्वक करने हेतु निर्देशित किया गया। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए अस्पतालीन व्यवस्था बनाये रखने हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए। मलेरिया रक्त पट्टी, टी.बी. स्फुटम स्लाइड की जांच बढ़ाने तथा कॉम्बेक्ट टीम गठित कर पर्याप्त मात्रा में दवा की उपलब्धता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत का असर, ग्राम पंचायत तिलई की रोजगार सहायिका बर्खास्त

अकलतरा। प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर उठाई गई शिकायतों का असर अब दिखाई देने लगा है। जिला जांजगीर-चांपा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...