spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पुलिस जनचौपाल : धरमजयगढ़ पुलिस ने महाविद्यालय के छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

पुलिस जनचौपाल : धरमजयगढ़ पुलिस ने महाविद्यालय के छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

हीरालाल राठिया लैलूंगा


      20 सितंबर, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 20/09/2024 को शासकीय कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय धरमजयगढ़ में थाना प्रभारी द्वारा छात्रों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

              कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने छात्रों को इंटरनेट के उपयोग और उसके दुरुपयोग से होने वाले खतरों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के तरीके समझाते हुए छात्रों को सतर्क रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पोक्सो एक्ट और अन्य संवेदनशील मामलों पर भी सरल शब्दों में जानकारी दी गई।

           थाना प्रभारी ने छात्रों को विशेष रूप से सचेत किया कि ग्रामीण इलाकों में फेरी वाले, गैस चूल्हा बनाने वाले, और फेस्टिवल सीजन के दौरान सोना-चांदी के जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हो सकते हैं। इनसे सतर्क रहने की सलाह दी गई।  सड़क सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाते हुए, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी नहीं चलाने, हेलमेट पहनने, और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के महत्व पर जोर दिया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों के साथ शिक्षकगण और थाना धरमजयगढ़ के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और झारखंड के...
Latest
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र... वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस Aaj Ka Panchang : आज से वैशाख माह का हुआ आगाज, जानिए 3 अप्रैल के दिन का शुभ और अ... Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुक...