अवैध शराब पर जूटमिल पुलिस की कार्रवाई जारी : पुलिस ने स्कुटी पर शराब तस्करी करते युवक को किया गिरफ्तार

अवैध शराब पर जूटमिल पुलिस की कार्रवाई जारी : पुलिस ने स्कुटी पर शराब तस्करी करते युवक को किया गिरफ्तार

हीरालाल राठिया लैलूंगा


    20 सितंबर, रायगढ़ । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्रवाई जारी है । कल थाना जूटमिल पुलिस द्वारा शराब रेड कार्रवाई के तहत अवैध शराब तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को झोपड़ीपारा गली दुर्गा चौक पर शराब तस्करी करते हुए युवक को पकड़ा। आरोपी विशाल सारथी पिता ध्रुव कुमार सारथी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम धनागर, स्कूटी एक्टिवा (क्रमांक CG-13-AZ-3103) में 57 पाव देशी प्लेन मदिरा परिवहन कर रहा था।

         मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार, विशाल सारथी अवैध शराब की बिक्री के लिए झोपड़ीपारा से होते हुए धनागर जा रहा था। आरोपी के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर 57 पाव देशी शराब बरामद हुई, जिसे वह अवैध रूप से बिक्री करने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर, अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। इस शराब रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और आरक्षक शशिभूषण साहू शामिल रहे । जूटमिल पुलिस की अवैध शराब तस्करों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत का असर, ग्राम पंचायत तिलई की रोजगार सहायिका बर्खास्त

अकलतरा। प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर उठाई गई शिकायतों का असर अब दिखाई देने लगा है। जिला जांजगीर-चांपा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...