राजनांदगांव : आकाशीय बिजली की चपेट आने से  चार स्कूली बच्चों सहित आठ की मौत…

राजनांदगांव : आकाशीय बिजली की चपेट आने से  चार स्कूली बच्चों सहित आठ की मौत…

राजनांदगांव। जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर कुछ बच्चे स्कूल से घर लौटते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में 4 बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब एक पान की दुकान के पास सभी लोग बारिश से बचने के लिए खड़े थे। एक पेड़ के पास एक शेड के नीचे सभी लोग तेज बारिश के कारण खड़े थे, तभी अचानक बिजली गिरी और वहां मौजूद सभी लोग उसकी चपेट में आ गए।

जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि हादसे में जिन बच्चों की मौत हुई है, वह कक्षा 11 के छात्र थे, अपनी परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे। सभी ने तेज बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे शरण ली थी

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही सरकार ने घायलों के लिए भी मुआवजे का प्रावधान किया है। सीनियर गर्वनमेंट अफसरों और पुलिस टीम इस हादसे के बाद तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...