शा.उ.मा.विद्यालय चक्रधर नगर के विद्यार्थियों ने पहाड़ मंदिर एवं न्यायालय परिसर में किया सफाई कार्य

spot_img

शा.उ.मा.विद्यालय चक्रधर नगर के विद्यार्थियों ने पहाड़ मंदिर एवं न्यायालय परिसर में किया सफाई कार्य

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

रायगढ़, 28 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रायपुर के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा उद्देश्य को लेकर स्वच्छता कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर के विद्यार्थियों द्वारा स्थानीय कौहाकुंडा स्थित पहाड़ मंदिर परिसर में सफाई की गई। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर के विद्यार्थी अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने विद्यालय से रैली निकालते हुए जिला न्यायालय परिसर पहुंचे जहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अतिरिक्त परिवार न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी गण विद्यालय के प्राचार्य समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने परिसर की साफ -सफाई भी की। कार्यक्रम में पर्यटक सूचना केंद्र प्रबंधक श्रीमती आभिका तिवारी, सूचना सहायक विकास भोई, राजू केवट तथा चक्रधर नगर स्कूल के प्राचार्य राजेश डेनियल एवं शिक्षक विनोद पटेल उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...