कापू पुलिस ने छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिमांड पर भेजा

कापू पुलिस ने छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिमांड पर भेजा

हीरालाल राठिया लैलूंगा

     14 नवम्बर, रायगढ़: । कापू पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़खानी की रिपोर्ट पर संवेदनशीलता बरतते हुए एफआईआर दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

       घटना के संबंध में कल दोपहर बालिका के पिता ने थाना कापू में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते 12 नवंबर देवउठनी त्यौहार की रात्रि करीब 10.00 बजे पड़ोसी के घर खाना खाने गया था, उसकी लड़की घर पर अकेले थी । थोड़ी देर बाद घर लौटने पर लड़की नहीं दिखी तो आसपास देखा थोड़ी दूरी पर लड़की और एक लड़का दिखे । लड़का इसे देखकर भाग गया, लड़की बताई कि लड़का अभिषेक टंडन इसे घर से जबरजस्ती स्कूल परिसर में लाकर बेइज्जती करने के नियत से छेड़खानी कर रहा था । थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा आरोपी युवक पर अप.क्र. 128/2024 धारा 331, 74 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर  बालिका का निरीक्षक कमला पुसाम से कथन कराया गया और अपने स्टाफ के साथ आरोपित के घर छापेमारी कर आरोपी अभिषेक टंडन (19 साल) को हिरासत में लेकर गिरफ्तारी की संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण कर  रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS