छेड़खानी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, पुसौर पुलिस ने भेजा रिमांड पर

छेड़खानी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, पुसौर पुलिस ने भेजा रिमांड पर

हीरालाल राठिया लैलूंगा


      14 नवम्बर, रायगढ़: । नाबालिग बालिका से छेड़खानी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुसौर पुलिस ने आरोपित युवक महेश साव पिता अर्जुन साव (21 वर्ष) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। 

    घटना की रिपोर्ट 13 नवम्बर 2024 की रात थाना पुसौर में बालिका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि 10 नवम्बर 2024 की रात लगभग 01 बजे लड़की छत स्थित बाथरूम में गई थी। वहीं, गांव का महेश साव मौजूद था, जिसने लड़की को गलत इरादे से पकड़ लिया और छेड़खानी की। लड़की के शोर मचाने पर घर के लोग दौड़कर छत पर पहुंचे, तो महेश साव छत से कूदकर भाग गया। कूदने के दौरान उसका मोबाइल गिर गया, जिससे पुलिस ने आरोपी की पहचान की। 

      पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने बताया कि आरोपी पर अपराध क्रमांक 273/2024, धारा 351(2), 74 बीएनएस, 8 पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। बालिका ने यह भी बताया कि आरोपी मोबाइल पर उसे अस्वीकार्य बातें करता था। 
          प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए अपने स्टाफ के साथ तुरंत छापेमारी की और आरोपित महेश साव को गिरफ्तार किया। अपराध दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेकर रिमांड पर भेजा गया।  आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी और आरक्षक कीर्तन यादव शामिल थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...