रायगढ़ जिले के हाटी बीट में 51 हाथियों का दल कर रहा विचरण दोपहर में गजराजो का एक वीडियो आया सामने

spot_img

रायगढ़ जिले के हाटी बीट में 51 हाथियों का दल कर रहा विचरण दोपहर में गजराजो का एक वीडियो आया सामने

हीरालाल राठिया लैलूंगा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के हाटी बीट में 51 हाथी का दल मौजूद है और आज दोपहर में हाथियों का एक विडियो सामने आया है। जिसमें काफी संख्या में हाथी जंगल की ओर जा रहे है और बीच में रेल मार्ग के लिए बनाए गए रोड पर मिट्टी उड़ा रहे हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल के हाटी बीट में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का दल आसपास ही विचरण कर रहा है। ऐसे में शुक्रवार की दोपहर को 51 हाथी का दल उरगा से धरमजयगढ़ के लिए बनने वाले रेल मार्ग के लिए बनाए गए रास्ते में नजर आए। हाथी पूरे रास्ते में चल रहे थे और यहां खड़े होकर मिट्टी भी अपने उपर उड़ा रहे थे। ऐसे में ग्रामीणों व विभाग के कर्मचारियों ने इनका विडियो भी बनाया। यह दल हाटी बीट के कक्ष क्रमांक 554 पीएफ के जंगल से निकलकर आगे बढ़ रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि 51 हाथी दो दल में बंट गए और दोनों दल इस रोड से गुजरे और जंगल में फिर एक दल में हो गए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...