रायगढ़ : सड़क सुरक्षा पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती: नो पार्किंग अभियान में 43 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹80,000 का जुर्माना वसूला

spot_img

सड़क सुरक्षा पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती: नो पार्किंग अभियान में 43 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹80,000 का जुर्माना वसूला

                 02 दिसंबर, रायगढ़ ।  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएसपी ट्रैफिक श्री रमेश कुमार चंद्रा ने आज ब्लैक स्पॉट कांशीराम चौक से छातामुड़ा चौक तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खतरनाक तरीके से खड़ी वाहनों और नो पार्किंग में पार्क किए गए वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई की गई।
            पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भारी वाहन चालक सड़कों पर अपने वाहन खड़े करके गायब हो जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने आज पूरे इलाके में चेकिंग अभियान चलाया।
        इस अभियान के तहत 43 मामलों में कुल ₹80,000 का ई-चालान काटा गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
       कार्रवाई में डीएसपी रमेश चंद्रा के साथ एएसआई राजेंद्र पटेल, कांस्टेबल जशपाल शर्मा और ट्रैफिक पुलिस का पूरा स्टाफ सक्रिय रहा। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित बनाई जा सके और यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मददगार साबित होगा।  यातायात पुलिस की अपील है कि वाहन चालक सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति सजग रहें ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...