साईं गोविंद ट्रांसपोर्ट के समर्थन में तमनार ट्रेलर मलिक कल्याण संघ, पूंजीपथरा चौक में जबरदस्ती गाड़ी रोकने का आरोप! तमनार थाना प्रभारी से शिकायत..

साईं गोविंद ट्रांसपोर्ट के समर्थन में तमनार ट्रेलर मलिक कल्याण संघ, पूंजीपथरा चौक में जबरदस्ती गाड़ी रोकने का आरोप! तमनार थाना प्रभारी से शिकायत

रायगढ़ तमनार। पूंजीपथरा चौक में जिला ट्रेलर यूनियन द्वारा भाड़ा वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। सुबह से चौक में टेंट लगाकर आर्थिक नाकाबंदी कर दी गई है, जिससे भारी वाहनों के पहिये थम गए हैं। इधर तमनार ट्रेलर मलिक कल्याण संघ के द्वारा आर्थिक नाकाबंदी का विरोध किया जा रहा है। तमनार ट्रेलर यूनियन के द्वारा तमनार थाना प्रभारी को जबरदस्ती पूंजीपथरा चौक में गाड़ी रोकने की शिकायत की गई है। तमनार ट्रेलर यूनियन के सदस्यों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि उनके इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती पूंजीपथरा चौक में गाड़ियों को रोका जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

तमनार थाना प्रभारी को दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि पूंजीपथरा चौक में तमनार ट्रेलर मलिक कल्याण संघ की स्थानीय वाहन मालिकों की गाड़ियों को इच्छा विरुद्ध जबरदस्ती रोका जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। तमनार टेलर यूनियन के सदस्यों का कहना है कि उनकी गाड़ियां लोन पर है,जिससे वे हड़ताल में शामिल होना नहीं चाहते हैं। तमनार क्षेत्र की अधिकतम वाहन सीएसपीजीसीएल गारे पेलमा सेक्टर 3 से घरघोड़ा साइडिंग के लिए संचालित है, और उन्हें ट्रांसपोर्टर से कोई असुविधा नहीं है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विद्यार्थी स्वयं बनाएंगे प्रश्न बैंक, सफलता खुद लिखेंगे” बीईओ बसंत चतुर्वेदी की प्रेरणादायक पहल ‘मेरी तैयारी–मेरी सफलता अभियान’ से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम...

जिला जांजगीर चांपा बम्हनीडीह। शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की मजबूत नींव है। इसी...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर में लगाया बादाम का पौधा कहा-प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित...

रायगढ़ - राज्यपाल रमेन डेका ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय चंपावती...