WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

       14 दिसंबर, रायगढ़ /  चक्रधरनगर पुलिस ने महिला अपराध के एक गंभीर मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए श्रीबच्छ भोय (26 वर्ष), निवासी ग्राम केंसरा डीपापारा, थाना पुसौर, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
        घटना की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई, जब फेसबुक पर परिचय के बाद आरोपी और युवती के बीच बातचीत शुरू हुई। चैटिंग के दौरान मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और उनका रिश्ता गहराता चला गया। 14 फरवरी 2022 को आरोपी ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर अपने किराए के कमरे (बालाजी फ्लैक्स के पीछे, बेलादुला) में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, आरोपी ने कई बार युवती का शोषण किया।
      युवती ने शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2024 में श्रीबच्छ ने शादी करने से इनकार कर किसी अन्य से विवाह तय कर लिया। आरोपी ने इस दौरान युवती को धमकी भी दी कि अगर उसने इस संबंध में किसी को बताया या पुलिस से संपर्क किया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
         युवती की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 563/24 के तहत धारा 69 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(ड) और 351(3) भी जोड़ी गई। थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम केंसरा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में श्रीबच्छ ने अपना अपराध स्वीकार किया।
         चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।  मामले की त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार सारथी, सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष की अहम भूमिका रही ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS