नगर पंचायत लैलूंगा के प्लेसमेंट कर्मचारियों की अनिश्चतकालीन हड़ताल में समर्थन देने दल बल के साथ पहुँची लैलूंगा विधायक श्रीमती कुंजविहारी विद्यावती सिदार

नगर पंचायत लैलूंगा के प्लेसमेंट कर्मचारियों की अनिश्चतकालीन हड़ताल में समर्थन देने दल बल के साथ पहुँची लैलूंगा विधायक श्रीमती कुंजविहारी विद्यावती सिदार

हीरालाल राठिया लैलूंगा

     छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकाय, नगर पालिका, नगर पंचायत में इन दोनों अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर प्लेसमेंट कर्मचारियों का संयुक्त महासंघ के आव्हान पर प्लेसमेंट कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते काम काज ठप पड़ा है। छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकाय में काम करने वाले  प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल पर हैं।नाराज कर्मचारियों का कहना है कि उनकी चार सूत्री मांगों को शासन पूरा करे।  प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से नगरीय निकाय में काम बंद पड़ा है।हड़ताल से सबसे ज्यादा असर साफ सफाई और वाटर सप्लाई पर पड़ा है। नगरीय निकाय के प्रशासनिक काम भी नहीं हो पा रहे हैं।ठेका प्रथा को बंद किए जाने की मांग दस सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग.श्रम सम्मान निधि के रुप में हर महीने 4 हजार देने , .वेतन का मूल भुगतान सीधे नगरीय निकाय के जरिए खाते में करने की मांग.नगरीय निकाय में हड़ताल, प्लेसमेंट कर्मचारियों का दावा है कि वो पिछले 10 से लेकर 20 सालों से यहां काम कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ठेका प्रथा के तहत होने वाले वेतन भुगतान को समाप्त किए जाने की मांग की है।  हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने विधायक महोदय को अवगत कराते हुए  कहा कि उनके हितों की रक्षा की जानी चाहिए. धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनसे बातचीत के लिए अभी तक कोई भी कदम विभाग की ओर से नहीं उठाया गया है। नगर पंचायत लैलूंगा के हड़ताल में दशरथ पैंकरा,विनोद पांडे,राजू पटेल अनिल बनी,   हुरदानंद पटेल ,श्याम पटेल, संजय साहू गोपाल चौहान एवं अन्य  एवं समस्त प्लेसमेंट  कर्मचारीगण बड़े तादाद में उपस्थित रहे। विधायक श्रीमती विद्यावती ने कहा कि आप की मांग जायज है । आप लोगो की मांग को पूरा कराने के लिए में आप लोगो के बीच  उपस्थित हु ।। और आप सभी को विस्वास दिलाती हु की आप लोगो की मांग को सरकार के पास ले के जाऊंगी और पूरा.करूंगी। लैलूंगा विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि ठंडा राम बेहरा , जनपद अध्यक्ष श्री मति किरण पैंकरा, युवा नेता, अपरांश सिन्हा , ब्लाक अध्यक्ष आलोक गोयल सहित काफी तादात में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तारदो स्कॉर्पियो वाहनों में...

अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तारअपहरण में प्रयुक्त दो...

CHHATTISGARH NEWS

सुशासन तिहार 2026 : सिमड़ा शिविर में सुगन्ती तिर्की को मिली ट्राइसाइकिल

-- 3 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए रायपुर--मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित  'सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से आमजन...

RAIGARH NEWS

महिला से दुष्कर्म के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई—आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

परिचित रिश्तेदार ने घर में अकेला पाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में रिपोर्ट ~...