spot_img
spot_img

तमनार पुलिस की गांजा रेड कार्रवाई : मकान तलाशी में 1.828 किलो गांजा जब्त, आरोपिया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

तमनार पुलिस की गांजा रेड कार्रवाई : मकान तलाशी में 1.828 किलो गांजा जब्त, आरोपिया गिरफ्तार

    

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

  29 दिसंबर, रायगढ़। तमनार पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 दिसंबर 2024 को ग्राम तमनार की निवासी श्रीमती खीरमति साहू के घर से 1.828 किलो अवैध गांजा जब्त किया।  थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। 

         सूचना के मुताबिक, आरोपिया अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रही थी। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मी और गवाहों की मौजूदगी में आरोपिया के घर की तलाशी ली, जिसमें उसने पलंग के नीचे प्लास्टिक की पॉलिथीन में गांजा छुपाकर रखने की बात स्वीकार की। बरामद गांजा का वजन 1.828 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7500 है। पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि वह इसे अवैध बिक्री के लिए रखी थी। 

     पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त किया और आरोपिया के खिलाफ धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
     इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने किया। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक नरसिंग यादव, प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार, अनूप मिंज और पुष्पेंद्र सिदार की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया। 

    तमनार पुलिस की कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोविंद सिंह कंवर ने दी नवरात्रि के अष्टम दिवस की शुभकामनाएं, मां महागौरी से की सुख-समृद्धि की कामना

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि के...

CHHATTISGARH NEWS

गोविंद सिंह कंवर ने दी नवरात्रि के अष्टम दिवस की शुभकामनाएं, मां महागौरी से की सुख-समृद्धि की कामना

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि के...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ के 200 विद्यार्थियों ने किया हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

उच्च शिक्षा और विधि अध्ययन की संभावनाओं को करीब से जाना, करियर के नए विकल्पों को समझने का मिला अवसर रायगढ़, 17 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों...