Raigarh News : नव वर्ष कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर बैठक आयोजित

spot_img

नववर्ष कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर बैठक आयोजित

  

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    29 दिसंबर, रायगढ़ । आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 को एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले होटल संचालकों के साथ कोतवाली में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नववर्ष के आयोजनों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करना था। 

     एडिशनल एसपी ने होटल संचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए वे कार्यक्रम के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लें । कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वाद्ययंत्रों और ध्वनि उपकरणों के उपयोग में प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। यातायात बाधित न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। मार्ग पर किसी प्रकार की खाड़ी या अवरोध न खड़े किए जाएं।   सभी कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के भीतर समाप्त किए जाएं। 
      इस बैठक में उपस्थित होटल संचालकों ने इन निर्देशों का पालन करने और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

CHHATTISGARH NEWS

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...