spot_img
spot_img

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मौत पर खबर उजागर के संपादक ~ मनीष सिंह ने जताया शोक, पत्रकार सुरक्षा पर जताई चिंता

spot_img
spot_img
spot_img

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मौत पर खबर उजागर के संपादक मनीष सिंह ने जताया शोक, पत्रकार सुरक्षा पर जताई चिंता

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


बीजापुर, 03 जनवरी 2025
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर उजागर के संपादक मनीष सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “मुकेश चंद्राकर एक कर्मठ और ईमानदार पत्रकार थे। उनका इस तरह असमय जाना बेहद दुखद और पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है।”

मनीष सिंह ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह घटना पत्रकारों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों को सुरक्षित माहौल देना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष और तेज़ जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।”

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग
संपादक मनीष सिंह ने इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अक्सर जोखिम उठाकर अपनी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दुखद मृत्यु ने पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पत्रकार समुदाय ने इस घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*मानवाधिकार आयोग की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई,  जिला  जेल जांजगीर बंदी की मौत के मामले में 3 साल बाद हत्या का अपराध दर्ज*

* *जांच में बड़ा खुलासा - जेल भेजने से पहले आबकारी टीम ने की थी  मारपीट** *थाना नवागढ़ में आबकारी कर्मचारियों पर धारा 302...

CHHATTISGARH NEWS

*मानवाधिकार आयोग की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई,  जिला  जेल जांजगीर बंदी की मौत के मामले में 3 साल बाद हत्या का अपराध दर्ज*

* *जांच में बड़ा खुलासा - जेल भेजने से पहले आबकारी टीम ने की थी  मारपीट** *थाना नवागढ़ में आबकारी कर्मचारियों पर धारा 302...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ के 200 विद्यार्थियों ने किया हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

उच्च शिक्षा और विधि अध्ययन की संभावनाओं को करीब से जाना, करियर के नए विकल्पों को समझने का मिला अवसर रायगढ़, 17 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों...