नवागांव में कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड : 60 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img

नवागांव में कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड : 60 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


       रायगढ़, 24 जनवरी 2025 ।  कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के नवागांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 जनवरी 2025 को शाम के समय शराब रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसआई कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम को रवाना किया गया, जहां दो आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
        छापेमारी के दौरान आरोपी अजय बघेल (26) पिता प्यारेलाल बघेल के कब्जे से 25 लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब बरामद की गई। वहीं, आरोपिया समारी बघेल (56) के पास से 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3500 आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और गवाहों की मौजूदगी में शराब की जप्ती की कार्रवाई की।
      दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में एसआई कुसुम कैवर्त, एएसआई डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, शंकर कालो, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, संदीप कौशिक, संजय केरकेट्टा और  राजेश खांडे की अहम भूमिका रही।
       कोतरारोड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान को सख्ती से जारी रखा जाएगा, जिससे क्षेत्र में इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...