spot_img
spot_img

लैलूँगा के कटकलिया में सरपंच सहित सभी वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए, गांव में खुशी का माहौल

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूँगा के कटकलिया में सरपंच सहित सभी वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए, गांव में खुशी का माहौल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा
लैलूंगा।लैलूँगा विकासखंड के ग्राम पंचायत कटकलिया में सरपंच सहित सभी वार्ड पंचों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। गांव के लोगों ने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह निर्णय लिया, जिससे पूरे गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय गांव के सर्वांगीण विकास और एकजुटता को मजबूत करेगा।

पूर्व विधायक चक्रधर सिंह के मार्गदर्शन और प्रेरणा से कटकलिया पंचायत में यह ऐतिहासिक पहल संभव हो पाई। ग्रामीणों ने उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना की। निर्विरोध निर्वाचन के चलते पंचायत चुनाव का खर्च भी बचा, जिससे पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा सकेगी।

इस उपलब्धि पर गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने इसे पंचायत की एकता और आपसी सहयोग की मिसाल बताया। ग्रामीणों का मानना है कि निर्विरोध निर्वाचन से गांव में शांति और विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sarangarh News: ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

बोर से टंकी तक पानी नहीं चढ़ने का ग्रामीणों का दावा, बाउंड्रीवॉल भी नदारद; PHE विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्रामीणों...

CHHATTISGARH NEWS

Sarangarh News: ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

बोर से टंकी तक पानी नहीं चढ़ने का ग्रामीणों का दावा, बाउंड्रीवॉल भी नदारद; PHE विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्रामीणों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...