spot_img
Thursday, April 2, 2026
Thursday, April 2, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने दबोचा, आरोपी गया जेल

हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने दबोचा, आरोपी गया जेल

  

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    18 मार्च, रायगढ़ । धरमजयगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी नरेन्द्र विश्वास (35) को आज बायसी कॉलोनी में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब एक माह से पुलिस की पकड़ से बचने के लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा था, आखिरकार टीआई कमला पुसाम ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा । पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
            घटना बीते 5 फरवरी 2025 की है, संजय विश्वास ने धरमजयगढ़ थाने में नरेन्द्र विश्वास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्टकर्ता के अनुसार, आरोपी चोरी-छिपे अपने खेत में लगे बोर का उपयोग कर अपने खेत की सिचाई करता है और इसके खेत मेढ को तोड़कर फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। जिसे लेकर दोनों के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था। जब संजय ने उसे समझाने की कोशिश की, तो नरेन्द्र झगड़ा करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
               5 फरवरी की सुबह जब संजय, लाखपतरा स्थित वरुण भट्टाचार्य की दुकान पर था, तब नरेन्द्र विश्वास मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और धारदार हथियार से गर्दन और चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी भाग निकला। इस घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 109(1) BNS के तहत पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
              थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया था। आखिरकार, पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते नरेन्द्र विश्वास गांव लौटा, जहां मुखबिर की सूचना पर आज धरमजयगढ़ पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे का दाव (खुखरीनुमा हथियार) और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
             फरार आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक कमला पुसाम के हमराह सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, विजयनंद राठिया, अलेविसयुस एक्का, अनुप जॉनसन केरकेट्टा और बीरबल टोप्पो की अहम भूमिका रही। आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में! लैलूंगा सलखिया क्षेत्र का घना जंगल इन दिनों आग की भेंट चढ़ता...
Latest
धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल... घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना क... जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर - राज्य...