चंद्रशेखरपुर (एडु) व खेदापाली में चक्का जाम हुआ समाप्त, सड़क निर्माण प्रारंभ

चंद्रशेखरपुर (एडु) व खेदापाली में चक्का जाम हुआ समाप्त, सड़क निर्माण प्रारंभ

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 20 मार्च 2025/ चंद्रशेखरपुर (एडु) व खेदापाली में आज सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एसडीएम धरमजयगढ़ धनराज मरकाम ने बताया कि यहां सड़क निर्माण के लिए मटेरियल पहुंचाने के साथ ग्रेडर से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके पश्चात सड़क निर्माण को लेकर चंद्रशेखरपूर (एडु)व खेदापाली में चल रहा चक्का जाम शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम धरमजयगढ़ धनराज मरकाम के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से चर्चा की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि  चंद्रशेखरपुर (एडु) व खेदापाली के बीच जर्जर हिस्से का निर्माण कार्य सबसे पहले किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा ठेकेदार को भी इसके लिए निर्देशित किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम धरमजयगढ़  धनराज मरकाम ने बताया कि चंद्रशेखरपुर (एडु) व खेदापाली में सड़क निर्माण का काम प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए यहां हाईवा में मटेरियल पहुंचाकर तथा ग्रेडर से सड़क के लेबलिंग का काम प्रारंभ कर दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...