Raigarh News : हाइवे पर यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट चालकों पर की कार्रवाई, जागरूकता के तहत बांटे हेलमेट

spot_img

हाइवे पर यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट चालकों पर की कार्रवाई, जागरूकता के तहत बांटे हेलमेट

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


          रायगढ़, 22 मार्च। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज नेशनल हाईवे-49 के ग्राम जोरापाली में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई और उन्हें हेलमेट का महत्व समझाते हुए निःशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए।
          इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविंद्र गभेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने, गति सीमा का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
        डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा नियमित जांच और जागरूकता अभियानों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी देखी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं को सुरक्षित रखें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...