Raigarh News : अवैध शराब के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस का अभियान, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस का अभियान, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


       रायगढ़, 24 मार्च । जिले में अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पूंजीपथरा पुलिस की टीम कल दिनांक 23 मार्च 2025 को तराईमाल, गेरवानी, पूंजीपथरा, तुमीडीह, टिभाउडीह और छर्राटांगर इलाके में कार्रवाई के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान ग्राम तुमीडीह में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई की।
           छापे में आरोपी मंगलू राम राठिया (पिता सुंदर राम राठिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी टिभाउडीह, थाना पूंजीपथरा) को पकड़ा गया। उसके पास से 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में भरी करीब 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1000 रुपये है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
       इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल, नंद साय कंवर, सतीश कुमार सिंह, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, विक्रम सिंह, नरेन्द्र कुमार पैंकरा, निर्दोष लकड़ा, महिला आरक्षक सुमन राठिया और प्रभावित पुष्पा कुजूर की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG : इस कांग्रेस नेत्री के पति का अपहरण, पीट-पीटकर किया लहूलुहान…इस वजह से दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुरः  न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति के साथ अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि...

CHHATTISGARH NEWS

CG : इस कांग्रेस नेत्री के पति का अपहरण, पीट-पीटकर किया लहूलुहान…इस वजह से दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुरः  न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति के साथ अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन_प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई— 29 संदिग्ध कबाड़ी और फेरीवालों को थाने लाकर की गई तस्दीक

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी के स्रोत पर कार्रवाई के लिए चलाया गया विशेष अभियानसंदिग्ध गतिविधियों में...