Raigarh News : पुलिस कार्यालय में एससी/एसटी प्रकरणों की विवेचना पर कार्यशाला आयोजित

spot_img

पुलिस कार्यालय में एससी/एसटी प्रकरणों की विवेचना पर कार्यशाला आयोजित

         

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

          5 अप्रैल, रायगढ़ । आज पुलिस कार्यालय में एससी/एसटी प्रकरणों की विवेचना से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य गंभीर प्रकरणों की विवेचना में त्रुटियों को पहचानना और विवेचकों को न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुति हेतु सक्षम बनाना जिससे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सकें ।

            कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उत्तम प्रताप सिंह, निरीक्षक राकेश मिश्रा (थाना प्रभारी पूंजीपथरा), और निरीक्षक रामकिंकर यादव (थाना प्रभारी पुसौर) ने वक्ता के रूप में भाग लिया गया। उन्होंने एससी/एसटी से जुड़े महत्वपूर्ण न्यायालयीन निर्णयों के माध्यम से विवेचना में आमतौर पर होने वाली त्रुटियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

             लोक अभियोजक श्री शिव अग्रवाल और श्री दीपक शर्मा ने गंभीर प्रकरणों में गवाहों के कथन, साक्ष्य संकलन की बारीकियों और विवेचना में सावधानी बरतने की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए केस स्टडी के माध्यम से विवेचना त्रुटियों पर उदाहरण प्रस्तुत किए।

               पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल तथा अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने सभी उपस्थित विवेचकों को दिशा-निर्देश दिए और उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के अंत में लोक अभियोजकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला में सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी, शहर के थाना प्रभारियों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि अन्य थाना क्षेत्रों के विवेचक वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला से जुड़े।

            गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में प्रत्येक शनिवार को विभिन्न विषयों पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिससे पुलिस विवेचना की गुणवत्ता में सुधार हो और न्यायालय में आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...