WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

कृषि विभाग ने पंचायत सचिव का अतिरिक्त प्रभार लेने से किया इंकार, अधिकारियों ने कार्यभार से तत्काल मुक्ति की मांग की

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

कृषि विभाग ने पंचायत सचिव का अतिरिक्त प्रभार लेने से किया इंकार, अधिकारियों ने कार्यभार से तत्काल मुक्ति की मांग की

लैलूंगा।लैलूंगा विकासखंड के सर्व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने पंचायत सचिवों का अतिरिक्त प्रभार लेने से स्पष्ट इंकार करते हुए इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की है। उपसंचालक पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को भेजे गए ज्ञापन में अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कृषि विभाग द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन सौंपा गया है, जिनमें समयबद्ध रूप से लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक है।

ज्ञापन के अनुसार, अधिकारियों को स्वायल हेल्थ कार्ड योजना, एग्री स्टैक पोर्टल पर किसानों का पंजीयन, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग, भौतिक सत्यापन, FRA लाभ दिलवाना, किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण, खरीफ सीजन की खाद-बीज आपूर्ति और सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण जैसे कार्य सौंपे गए हैं। इन कार्यों की समय-सीमा निर्धारित है, और कलेक्टर स्तर पर इनकी नियमित समीक्षा हो रही है।

ऐसे में पंचायत सचिवों का अतिरिक्त प्रभार देना विभागीय कार्यों को प्रभावित कर रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे इन अतिरिक्त दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं और कृषि विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्हें पंचायत सचिवों के कार्यों से तुरंत मुक्त किया जाए।

इस ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, उपसंचालक कृषि, अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राखी के धागे में बंधा पुलिस-छात्राओं का अपनापन, सोंठी स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन

सोंठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोंठी में भावनाओं और अपनत्व से सराबोर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

CHHATTISGARH NEWS

राखी के धागे में बंधा पुलिस-छात्राओं का अपनापन, सोंठी स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन

सोंठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोंठी में भावनाओं और अपनत्व से सराबोर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान” के तहत घरघोड़ा, लैलूँगा और भूपदेवपुर पुलिस की जागरूकता पहल

कोटवारों की बैठक लेकर साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी, ग्रामीणों को भी किया गया जागरूक     पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 27...