दुष्कर्म की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

दुष्कर्म की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    19 अप्रैल, रायगढ़। महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क महिला थाना रायगढ़ ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना की शिकायत पीड़िता ने 18 अप्रैल को दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोपी विकास महिलाने (27 वर्ष) पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

         पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2022 से आरोपी उसे विवाह का प्रलोभन देकर संबंध बना रहा था। इस दौरान वह छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करता और धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर करता रहा। हद तब हो गई जब बीते 30 मार्च को आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। अंततः पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर महिला थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

           थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के नेतृत्व में महिला थाना टीम ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 7/2025 धारा 115(2), 351(2), 69 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की। विकास महिलाने को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

     इस कार्रवाई में एएसआई सरस्वती महापात्रे, हेड कांस्टेबल राजेश उरांव और संदीप भगत की भूमिका भी सराहनीय रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी नहीं बरती जाएगी और पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाना प्राथमिकता रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj ka Panchang: ज्येष्ठ माह की अष्टमी तिथि आज, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang, 10 May 2026: हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काला अष्टमी व मासिक कृष्ण अष्टमी के नाम से भी जाना जाता...

CHHATTISGARH NEWS

Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, बाइक और कार की टक्कर में 3 युवकों की मौत, इलाके में हड़कंप

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह के पास देर रात एक दर्दनाक...

RAIGARH NEWS

जनगणना-2027 : जिले में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य तेजी से जारीलैलूंगा में अधिकारियों ने किया निरीक्षण, प्रगणकों की तकनीकी समस्याओं का...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़, 9 मई 2026/ जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत रायगढ़ जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य...