रायगढ़ में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, जूटमिल पुलिस ने चार आरोपियों से नौ कृषिधन मवेशी कराए मुक्त

spot_img

रायगढ़ में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, जूटमिल पुलिस ने चार आरोपियों से नौ कृषिधन मवेशी कराए मुक्त

    रायगढ़, 23 अप्रैल । जूटमिल थाना क्षेत्र में सक्रिय मवेशी तस्करों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नौ कृषिधन मवेशियों को क्रूरता से मारते-पीटते बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे। गौ सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी बृजेश यादव एवं अन्य सदस्यों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में मवेशियों को मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
            घटना 22 अप्रैल की सुबह की है, जब छातामुड़ा चौक पर चार व्यक्ति चंद्रपुर की ओर से रायगढ़ शहर की दिशा में मवेशियों को पैदल हांकते हुए ले जा रहे थे। गौ सेवा समिति के सदस्यों ने देखा कि मवेशियों के साथ क्रूरता की जा रही है और लाठियों से पीट-पीटकर उन्हें जबरदस्ती खींचा जा रहा है। इसकी जानकारी तुरंत जूटमिल थाना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेराबंदी कर रोका।
        पूछताछ के दौरान जब मवेशी परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो चारों आरोपियों के पास कोई वैध कागजात नहीं पाए गए। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 140/2025 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
         पुलिस ने जप्त मवेशियों की पशु चिकित्सक से जांच कराई और उनके चारे-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। वहीं आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस के साथ गौ सेवा समिति के सदस्यों की तत्परता और सक्रियता ने बड़ी भूमिका निभाई, जिससे एक संभावित अवैध मवेशी वध की साजिश को विफल कर दिया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...