ग्राम बंगुरसिया में अवैध महुआ शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, एक युवक गिरफ्तार, 20 लीटर शराब जब्त

spot_img

ग्राम बंगुरसिया में अवैध महुआ शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, एक युवक गिरफ्तार, 20 लीटर शराब जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     30 अप्रैल, रायगढ़ । चक्रधरनगर पुलिस ने मंगलवार 29 अप्रैल को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बंगुरसिया बडझरियापारा में एक युवक के घर से 20 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की । थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त हुई सूचना पश्चात कार्रवाई की गई, जिन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव का निवासी निर्मल तिर्की अपने घर के पीछे बाड़ी में महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है।
       सूचना पर तत्परता दिखाते हुए एएसआई आशिक रात्रे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बडझरियापारा में छापेमारी की। दबिश के दौरान आरोपी निर्मल तिर्की पिता ईशाक तिर्की उम्र 23 वर्ष को मौके से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से पांच लीटर क्षमता की चार प्लास्टिक जरिकेन में कुल 20 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब (2,000 रूपये) बरामद की गई है।
        पुलिस ने मौके पर ही शराब को ज़ब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। छापेमारी की इस कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे के साथ आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मीनकेतन पटेल और शांति मिरी शामिल रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...