पंचायत कार्यालय महुली में खुलेआम तेंदूपत्ता संग्राहक से किया जा रहा है अवैध वसूली, ग्रामीणों द्वारा किया गया विरोध तो ऑपरेटरों द्वारा दिया धमकी

spot_img

पंचायत कार्यालय महुली में खुलेआम तेंदूपत्ता संग्राहक से किया जा रहा है अवैध वसूली, ग्रामीणों द्वारा किया गया विरोध तो ऑपरेटरों द्वारा दिया धमकी

चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट

सुरजपुर वनमंडल के चांदनी बिहारपुर अंतर्गत आने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक परिवरों का ई-केवाईसी किया जा रहा हैं। नाम एंट्री करने के एवज में सीएससी संस्था के आपरेटर प्रत्येक परिवार से 20 से 50 रुपये की वसूली कर रहे हैं।
तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का नाम ई-केवाईसी करने व संख्या जानकारी लेने के उद्देश्य से हितग्राहियों को डाटा एंट्री कराया जा रहा है। वनमंडल स्तर पर प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियो के प्रबंधको, फड़मुंशी आदि को प्रचार प्रसार के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। उक्त सर्वेक्षण कार्य में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया एवं उनके आश्रितों की संपूर्ण जानकारी संधारित किया होना है। आनलाइन डाटा बेस के माध्यम से तेन्दूपत्ता संग्राहकों को तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक भुगतान, बोनस भुगतान महेंद्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना, समूह बीमा योजना एवं संग्राहक परिवार को बच्चों दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि जैसे योजनाओं का इससे लाभ मिलेगा। एंट्री कराने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लेना है। इसके बाद भी डाटा एंट्री आपरेट प्रत्येक परिवार से 20 से 50 रुपये की वसूली कर रहे थे। ग्राम पंचायत महुली के ग्रामीणों द्वारा जब विरोध किया गया तो सीएससी के ऑपरेटरों द्वारा धमकी दिया गया कि आप पैसा नहीं देंगे तो हम आपका डाटा उड़ा देंगे और कभी नहीं हो पाएगा इसके डर से तेंदूपत्ता संग्राहक द्वारा पैसा दिया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत महुली कछवारी, रामगढ़, उमझर,कोल्हुआ,चौगा,मोहरसोप सहित बिहारपुर समिति क्षेत्र में इस तरह की अवैध वसूली की गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी

हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा वन परिक्षेत्र में हादसा, जंगल में मिला...

CHHATTISGARH NEWS

हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी

हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा वन परिक्षेत्र में हादसा, जंगल में मिला...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संबलपुरी जंगल में चल रहे काटपत्ती जुआ फड़ पर चक्रधरनगर-साइबर पुलिस की संयुक्त रेड

प्रेस विज्ञप्तिरायगढ़ पुलिसदिनांक : 21 सितंबर, 2026 🚨 “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संबलपुरी जंगल में चल रहे काटपत्ती जुआ फड़ पर...