spot_img
spot_img

घरघोड़ा में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही

spot_img
spot_img
spot_img

घरघोड़ा में 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 17 जून 2025 — जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही की। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में उरांवपारा, घरघोड़ा में दबिश दी गई, जहां भारी मात्रा में हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
        जानकारी के अनुसार आरोपी रामभरोस उर्फ बंटू उरांव पिता मनबहाल उरांव (उम्र 38 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 उरांवपारा, घरघोड़ा, अपने घर के सामने शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक जरिकेन से कुल 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 4,500 रुपये है।
           थाना घरघोड़ा में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, प्रधान आरक्षक अरविंद कुमार पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल तथा महिला आरक्षक सुप्रिया सिंह सिदार की भूमिका उल्लेखनीय रही। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Chhattisgarh News: सहसपुर लोहारा कॉलेज को मिलेगी नई सौगात, 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन, बालिका शौचालय और बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा; युवा शक्ति संवाद में विद्यार्थियों को...

CHHATTISGARH NEWS

Chhattisgarh News: सहसपुर लोहारा कॉलेज को मिलेगी नई सौगात, 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन, बालिका शौचालय और बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा; युवा शक्ति संवाद में विद्यार्थियों को...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 कर्मचारी बर्खास्त और 3 निलंबित

पिछले खरीफ विपणन वर्ष की गड़बड़ियों पर कार्रवाई, 12 कर्मचारियों का भी किया गया तबादला; इस बार पारदर्शी धान खरीदी पर जोर रायगढ़। आगामी खरीफ...