spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा ~ छूटा कच्ची दीवारों का दर्द, मिला पक्के छत का सुकून : गणेशी पैकरा की पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी

छूटा कच्ची दीवारों का दर्द, मिला पक्के छत का सुकून: गणेशी पैकरा की पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी

रायगढ़, 30 जुलाई 2025/ जिले के लैलूंगा विकासखंड के केराबहार ग्राम पंचायत में रहने वाली श्रीमती गणेशी पैकरा और उनके परिवार के लिए पक्का मकान होना सपने जैसा था। यह परिवार लंबे समय से एक कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहा था, जिसकी जर्जर दीवारें और टपकती छत हर बरसात में उनके लिए आफत बन जाती थीं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान का एक नया अध्याय जोड़ा है।
           गणेशी पैकरा उन दिनों को याद करती हुई बताती हैं कि बरसात में कभी दीवार गिरने का डर, तो कभी बच्चों को सुरक्षित जगह पर सुलाने की चिंता रहती थी। उस समय हमें नहीं लगता था कि कभी पक्का घर भी नसीब होगा। उनका कच्चा आवास हर बरसात में उनके लिए एक नया इम्तिहान बन जाता था, जहां उन्हें और उनके परिवार को अनिश्चितता और भय के साये में जीना पड़ता था, लेकिन पीएम आवास योजना ने उनके जीवन में उम्मीद की एक नई किरण जगाई। उन्हें इस योजना के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने आवेदन किया। वर्ष 2024-25 में श्रीमती गणेशी पैकरा को योजना के तहत आवास निर्माण के लिए स्वीकृति मिली। उन्हें शासन से कुल 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इसके अतिरिक्त, उन्हें 90 दिनों की 21,690 रुपये मनरेगा मजदूरी का लाभ भी प्राप्त हुआ। उन्होंने इस सहायता राशि का सदुपयोग करते हुए एक मजबूत और सुसज्जित पक्का मकान तैयार किया।
          श्रीमती पैकरा भावुक होकर कहती हैं, ‘आज हमारे पास अपना पक्का घर है, जिसमें बारिश, धूप और सर्दी से कोई डर नहीं। हमने जो भी सहायता राशि मिली, उसका एक-एक पैसा सोच-समझकर उपयोग किया। आज मेरे बच्चे सुरक्षित हैं, हमारे घर की छत नहीं टपकती और हम चैन की नींद सोते हैं। इस नए आवास ने न केवल उनके परिवार को भौतिक सुरक्षा प्रदान की है, बल्कि उन्हें मानसिक शांति और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर भी दिया है। श्रीमती गणेशी पैकरा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रायगढ़ जिले का अनुकरणीय प्रयास

गौरतलब है कि गरीब परिवारों के खुद के पक्के मकान का सपना पूरा करने में रायगढ़ जिला लगातार पूरे प्रदेश में आगे चल रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देश और सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में रायगढ़ ने वर्ष 2024-25 में स्वीकृत मकानों में से प्रदेश में सबसे पहले 25,000 आवास पूर्ण कराने की उपलब्धि हासिल की है। पीएम आवास निर्माण न सिर्फ पक्के मकानों का सपना पूरा कर रहा है, बल्कि यह स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर भी लेकर आया है। आवास निर्माण में सेटरिंग प्लेट लगाकर स्व-सहायता समूह की महिलाएं लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2003 रामावतार जग्गी हत्याकांड में बिलासपुर हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश...
Latest
BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम... राज्यपाल रमेन डेका आज करेंगे एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी ब... BJP का 47 स्थापना दिवस आज, शुरू होगा गांव चलो अभियान, हजारों कार्यकर्ता होंगे एक... CRIME : जंगल में मिली युवक की लाश, गला रेतकर की गई बेरहम हत्या से सनसनी CRIME : 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नीयत बिगड़ने पर युवक ने पत्थर से कुचल... राजधानी में बड़ा हादसा—निर्माणाधीन साइट पर धंसी मिट्टी, मजदूर की दबकर मौत, इलाके... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जत... खबर का बड़ा असर : सोया प्रशासन जागा CG LIVE 24 का खबर बड़ा असर : सोया प्रशासन जागा, मची अफरा-तफरी!
🐒आक्रामक बंदर का सफल रेस्क्यू सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया