spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला : अपराधियों की पहचान में नेफिस बनेगा अहम हथियार

● फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला : अपराधियों की पहचान में नेफिस बनेगा अहम हथियार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 24 अगस्त  पुलिस कार्यालय में आज फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों को नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) के महत्व और उपयोग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि नेफिस अपराधियों की पहचान करने और आपराधिक मामलों को जल्दी सुलझाने में अहम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा निर्मित इस सॉफ्टवेयर में थाने स्तर पर संदेही और गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर अपलोड की जाती है, जिससे पुलिस जांच और विवेचना में काफी मदद मिलती है।

         उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में नेफिस डाटा अपलोडिंग का कार्य प्रदेश स्तर पर संतोषजनक है और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिक से अधिक डाटा अपलोड किया जा रहा है। कार्यशाला में एएसआई संदीप गायकवाड (प्रभारी डीसीआरबी) और आरक्षक प्रभात प्रधान (नेफिस यूजर) ने पुलिसकर्मियों को थाने में संदेही एवं गिरफ्तार आरोपियों से फिंगरप्रिंट लेने की सही तकनीक समझाई और फॉर्म में भरी जाने वाली जरूरी जानकारियों के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण में शामिल पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस कार्यशाला से उन्हें व्यावहारिक जानकारी मिली है जो आगे उनकी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस की  कार्रवाई में शराब तस्करी पकड़ी गई

गांजा-शराब रेड, और जब्ती — “ऑपरेशन आघात” में लगातार रायगढ़ पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तारलैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई...
Latest
लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस क... जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...
लैलूँगा में 'सिस्टम' का सरेंडर ! कांग्रेसी विधायक का सदन में हल्लाबोल, भाजपा सरक... लैलूँगा : सर्व आदिवासी समाज रायपुर की बैठक में युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा अपनी ट... “छोटे कस्बे का बड़ा कमाल!”
लैलूँगा का TVS शो-रूम बना 2025-26 का बेस्ट डीलर रा...
आधार कार्ड के नाम पर लूट  लैलूँगा में अवैध वसूली से जनता परेशान, कलेक्टर से... BREAKING : रायपुर में थाना प्रभारियों के तबादले, कई TI इधर से उधर, देखें आदेश Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पै... CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश म...