spot_img
spot_img

● तमनार पुलिस ने युवक की हत्या मामले में दो अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

● तमनार पुलिस ने युवक की हत्या मामले में दो अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


       29 अगस्त, रायगढ़  तमनार थाना पुलिस ने आमाघाट फिटिंगपारा में 25 वर्षीय सुजीत खलखो की हत्या के मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सूरज धनवार और दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
         घटना 27 अगस्त की रात की है, जब प्रार्थी सुरेश कुमार मिंज ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर पर सुजीत खलखो के साथ भोजन कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही सूरज धनवार अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने हाथ-मुक्का और टांगी से हमला कर सुजीत खलखो की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
            घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
           पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पूंजीपथरा-तमनार क्षेत्र के बीच जंगल से दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए गए। इसके बाद तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. सूरज धनवार पिता सुकलाम्बर धनवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी फिटिंगपारा दांदरी आमाघाट, थाना तमनार
2. दो विधि के साथ संघर्षरत बालक

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अब छत्तीसगढ़ी में गूंजेगा ‘अयि गिरिनन्दिनि’ का जयघोष, स्थानीय कलाकारों की अनूठी पहल

महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् का छत्तीसगढ़ी रूप सामने आया, DVW Production के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है प्रस्तुति संस्कृत के प्रसिद्ध देवी स्तोत्र ‘अयि गिरिनन्दिनि’ यानी महिषासुरमर्दिनी...

CHHATTISGARH NEWS

अब छत्तीसगढ़ी में गूंजेगा ‘अयि गिरिनन्दिनि’ का जयघोष, स्थानीय कलाकारों की अनूठी पहल

महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् का छत्तीसगढ़ी रूप सामने आया, DVW Production के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है प्रस्तुति संस्कृत के प्रसिद्ध देवी स्तोत्र ‘अयि गिरिनन्दिनि’ यानी महिषासुरमर्दिनी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...