लैलूँगा विकासखंड के बनेकेला गाँव में बाजे गाजे के साथ भोजली विसर्जन सम्पन्न

बनेकेला गाँव में बाजे गाजे के साथ भोजली विसर्जन सम्पन्न

आज हम आपको छत्तीसगढ़ की एक खास परंपरा से रूबरू करा रहे हैं – लोक पर्व भोजली का उत्सव! यह त्योहार न केवल हरियाली और कृषि का प्रतीक है, बल्कि दोस्ती और भाईचारे को भी मजबूत करता है।

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी इलाकों में भोजली पर्व का आयोजन धूमधाम से मनाया जाता है।वही आज लैलूंगा के बनेकेला गांव में कुंवारी लड़कियां और महिलाएं गेहूं या जौ के बीज से भोजली तैयार करती हैं। इन बीजों को टोकरियों में बोया जाता है और पवित्र स्थान पर अंधेरे में रखकर इनकी सेवा की जाती है।
इन अंकुरित पौधों की पूजा भोजली देवी के रूप में की जाती है और महिलाएं भोजली सेवा गीत गाकर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और अच्छे सेहत की कामना करती हैं। यह त्योहार धान, गेहूं और जौ जैसी फसलों की अच्छी पैदावार का प्रतीक है।
नवखाई के दिन, यानी आज, इन भोजली को नदी और तालाबों में विसर्जित किया जाता है। लोग सिर पर भोजली की टोकरी रखकर पारंपरिक मंगलगीत गाते हुए झाँझ मंदार के थाप पर घाटों पर पहुंचते हैं। यह दृश्य मनमोहक होता है।

भोजली उत्सव में ‘मितान’ या ‘महाप्रसाद’ बनाने की अनोखी परंपरा भी है। इसमें महिलाएं या लड़कियां भोजली की बाली को एक-दूसरे के कान में लगाकर दोस्ती का रिश्ता बनाती हैं, जिसे ‘भोजली बदना’ कहते हैं। इस दोस्ती में वे एक-दूसरे का नाम नहीं लेते, बल्कि हमेशा ‘महाप्रसाद’ या ‘भोजली’ कहकर ही संबोधित करते हैं। यह रिश्ता जीवन भर चलता है।
यह पर्व महिलाओं की शक्ति, श्रद्धा और किसानों की मेहनत का प्रतीक है। यह संस्कृति, कृषि और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

बनेकेला में भव्य भोजली उत्सव का भी आयोजन किया गया जिसमे गांव के कई मान्य लोग सामिल थे !

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम के सिपाही योगेश कुमार चौहान का जन्मदिन आज, पत्रकारिता जगत से मिल रहीं शुभकामनाएं

लैलूंगा | 26 जुलाई 2026 | गुप्त खबर न्यूज़गुप्त खबर न्यूज़ के उपसंपादक एवं लैलूंगा संदेश 24 के संपादक श्री योगेश कुमार चौहान का...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...