spot_img
spot_img

● ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल

spot_img
spot_img
spot_img

● ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    रायगढ़, 31 अगस्त 2025 । घरघोड़ा थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश मनोज झरिया और उसके  ढाबा में काम करने वाले सुनील सिदार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की सख्त कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला ग्राम डूमरपाली निवासी 33 वर्षीय लालजीत सोनार की शिकायत पर दर्ज किया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 10 बजे मनोज झरिया ने फोन कर अपने ढाबा बुलाया और जबरन काम करने का दबाव डाला। लालजीत ने मना किया तो आरोपी मनोज और उसके ढाबा कर्मचारी सुनील ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया, साथ ही धारदार हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे लालजीत वहां से भाग निकला और दूसरे दिन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
           शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने पीड़ित का मेडिकल कराते हुए तत्परता से आरोपियों की तलाश की और अपने स्टाफ के साथ मनोज झरिया के ढाबा पर दबिश दी। मनोज कुमार झरिया थानाक्षेत्र का निगरानी बदमाश है, मौके पर दोनों आरोपी मिले, जिन्हें पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मनोज झरिया से घटना में प्रयुक्त डंडा और लोहे का तलवारनुमा हथियार तथा सुनील सिदार से एक डंडा बरामद किया गया।
           गिरफ्तार आरोपियों में 38 वर्षीय मनोज कुमार झरिया पिता महेश्वर झरिया निवासी डूमरपाली कुडुमकेला और 29 वर्षीय सुनील सिदार पिता चैन कुमार सिदार निवासी कोटमी थाना डभरा, जिला सक्ती शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ सहायक उपनिरीक्षक संजीवन वर्मा और आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, हरीश पटेल, प्रहलाद भगत भी शामिल रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दिल्ली में SIR 2026 पर CEO कार्यालय का बयान, 33 लाख में से 20 लाख मामले सुलझाए

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठे सवालों के बीच निर्वाचन कार्यालय ने दी जानकारी, नाम हटाए जाने के आरोपों पर भी...

CHHATTISGARH NEWS

दिल्ली में SIR 2026 पर CEO कार्यालय का बयान, 33 लाख में से 20 लाख मामले सुलझाए

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठे सवालों के बीच निर्वाचन कार्यालय ने दी जानकारी, नाम हटाए जाने के आरोपों पर भी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...