● मामूली विवाद में ग्रामीण की हत्या, लैलूँगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

● मामूली विवाद में ग्रामीण की हत्या, लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


       रायगढ़ 3 सितंबर 2025  लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में रविवार रात हुए हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी मधुसूदन राठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक गाडाराम राठिया की हत्या उसके ही गांव के मधुसूदन ने लकड़ी के फाड़ी से सिर पर वार कर दी थी।
        मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त की रात गाडाराम राठिया और उसका मधुसूदन राठिया पडोसी के घर पर मौजूद थे। दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर मधुसूदन ने जलाने के लिए रखी गई लकड़ी से गाडाराम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में घायल गाडाराम को सीएचसी लैलूंगा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
      1 सितंबर को मृतक के बेटे मिथुन राठिया ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी मधुसूदन की पत्नी की कुछ दिनों पहले हाथी कुचलने से मौत हो गई थी और इस घटना के बाद से मृतक गाडाराम उसे अक्सर चिढ़ाता था, जिससे वह रंजिश रखता था। इसी कारण उसने विवाद बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
       लैलूंगा पुलिस ने हत्या का अपराध क्रमांक 226/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज कर आरोपी मधुसूदन राठिया पिता चमारसिंह राठिया (55 वर्ष) निवासी मोहनपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की और घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी पुलिस ने बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
             इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक सुमित एक्का और संतराम कंवर की सराहनीय भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मारवाड़ी युवा मंच व जागृति शाखा एवं अग्रेशन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन  आयोजन में जिले के पुलिस...

जिला जांजगीर चांपा जांजगीर चांपा। मारवाड़ी युवा मंच व जागृति शाखा एवं अग्रसेन सेवा समिति नैला जांजगीर के संयुक्त तत्वाधान में   जनसेवा  के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...