सशस्त्र बल के जवान ने फायरिंग कर दो लोगो कि हत्या कि घटना को दिया अंजाम , साली और चाचा ससुर की हत्या …. आरोपी गिरफ्तार

सशस्त्र बल के जवान ने फायरिंग कर दो लोगो कि हत्या कि घटना को दिया अंजाम , साली और चाचा ससुर की हत्या …. आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट कोरबा जिले के दौरे पर है, इस बीच CF की जवान ने दिनदहाड़े फायरिंग कर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है ।


कोरबा जिले की हरदी बाजार थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमे सशस्त्र बल के जवान ने घरेलू विवाद में अपनी साली और चाचा ससुर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जवान जिले के हरदीबाजार क्षेत्र के गांव रलिया का निवासी है, जिसने बुधवार को दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी जवान तेजराम बिंझवार 13वीं बटालियन में तैनात है। तेजराम ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से 2 लोगों पर गोली चलाई है। इसमें 17 साल की एक लड़की मदालसा और 35 साल का पुरुष राजेश कुमार है, जिनकी मौत हो गई है. दोनों ही रिश्ते में आरोपी आरक्षक के साली और चाचा ससुर लगते थे।

बटालियन के आरक्षक ने हरदीबाजार क्षेत्र में बीच सड़क पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी सर्विस रायफल से उसने 2 से 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल में जान जाने कि खबर है कि अपनी पत्नी से आरक्षक का विवाद चल रहा था घरेलू कलह और विवाद के बाद ही यह घटना घटने कि बात सामने आ रही है। घटना के बाद मुख्य सड़क खून से सनी दिखी  घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाया गया साथ ही आरोपी जवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

टुण्डरी वन नाका में भ्रष्टाचार का खेल वायरल वीडियो ने खोली कथित अवैध वसूली की परतें, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत टुण्डरी वैरियर (वन नाका) में पदस्थ प्रभारी जवाहरलाल कैवर्त्य (वनपाल) से जुड़ा एक कथित वीडियो...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...