● मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी करते दो युवक चढ़े चक्रधरनगर पुलिस के हत्थे, 25 लीटर महुआ शराब और मोटर सायकल जप्त

spot_img

● मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी करते दो युवक चढ़े चक्रधरनगर पुलिस के हत्थे, 25 लीटर महुआ शराब और मोटर सायकल जप्त

        रायगढ़, 23 सितंबर । जिले में अवैध शराब पर नकेल कसने चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से शराब परिवहन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब और प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है।

        जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार ग्राम भ्रमण कर मुखबिरों से सूचना एकत्र कर रही थी। इस दौरान खबर मिली कि गोवर्धनपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल में दो युवक रायगढ़ शहर की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बेलादुला खर्राघाट पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 G 0205 को रोका और उसमें सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राकेश कुमार चौहान पिता सुखलाल चौहान (36 वर्ष) तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम इन्द्रजीत भुईहर पिता राम प्रसाद भुईहर (24 वर्ष), दोनों निवासी खैरपुर थाना कोतरारोड़ बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

        पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये आंकी गई है, तथा बरामद 25 लीटर शराब जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये है, जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया । इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक मिनकेतन पटेल एवं आरक्षक सुशील मिंज की सराहनीय भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...