spot_img
Wednesday, April 8, 2026
Wednesday, April 8, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पत्थलगांव में धमाका : विधायक गोमती साय पहुंची जिंदल बजाज शोरूम, ग्राहकों को मिला जीएसटी छूट का तोहफ़ा, पल्सर बाइक की हुई धड़ाधड़ डिलीवरी

पत्थलगांव में धमाका : विधायक गोमती साय पहुंची जिंदल बजाज शोरूम, ग्राहकों को मिला जीएसटी छूट का तोहफ़ा, पल्सर बाइक की हुई धड़ाधड़ डिलीवरी

अपने आसपास की छोटी बड़ी ख़बरों को दिए गए नम्बर पे संपर्क करें! एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें! 6265532107


पत्थलगांव/ शनिवार का दिन पत्थलगांव के युवाओं और बाइक प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। जिंदल बजाज शोरूम में उस समय माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा, जब क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय स्वयं शोरूम पहुंचीं। उन्होंने न केवल ग्राहकों से सीधे संवाद किया बल्कि सरकार द्वारा दी जा रही जीएसटी छूट स्कीम की पूरी जानकारी भी विस्तार से दी।

कार्यक्रम की शुरुआत शोरूम प्रबंधन की ओर से पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। विधायक गोमती साय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा – “सरकार की कोशिश यही है कि आम उपभोक्ता को हर स्तर पर राहत मिले। बजाज जैसी कंपनियां इस दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं। छूट का लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं और सुरक्षित व आधुनिक वाहन का आनंद लें।”

इस मौके पर ग्राहकों की भीड़ शोरूम में उमड़ पड़ी। युवाओं से लेकर ग्रामीण परिवारों तक, सभी इस 10% जीएसटी छूट से खुश नजर आए। खासकर पल्सर बाइक के चाहने वालों के चेहरे पर चमक देखते ही बनती थी। विधायक गोमती साय ने खुद अपने हाथों से कई ग्राहकों को नई-नई चमचमाती पल्सर बाइक की चाबियाँ सौंपकर डिलीवरी की। यह पल ग्राहकों के लिए अविस्मरणीय बन गया।

ग्राहकों ने भी विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब तक गाड़ियों की कीमत आमजन की पहुंच से दूर हो रही थी, लेकिन इस विशेष छूट के चलते हजारों रुपये की बचत हो रही है। ग्रामीण युवाओं ने बताया कि पल्सर जैसी पावरफुल और स्टाइलिश बाइक अब उनकी पहुंच में आ चुकी है।

शोरूम संचालक ऋषभ जिंदल ने बताया कि यह ऑफर आने वाले त्योहारों को देखते हुए लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा – “हमारे ग्राहकों की खुशी ही हमारी असली कमाई है। विधायक  के आगमन से हमारे हौसले और भी बुलंद हुए हैं। छूट का लाभ हजारों ग्राहकों तक पहुंचेगा।”

पूरे कार्यक्रम के दौरान शोरूम परिसर मेले जैसा माहौल बना रहा। जगह-जगह बैनर और पोस्टर पर जीएसटी छूट का प्रचार किया गया था। ग्राहक एक-दूसरे से ऑफर की जानकारी साझा कर उत्साहित दिखे।

अंत में विधायक गोमती साय ने सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्षेत्र की जनता को हर तरह से सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका संकल्प है। कार्यक्रम तालियों की गड़गड़ाहट और नई गाड़ियों की चमक-दमक के बीच संपन्न हुआ।

कुल मिलाकर, पत्थलगांव में जिंदल बजाज शोरूम का यह आयोजन सिर्फ बाइक डिलीवरी तक सीमित नहीं रहा बल्कि यह साबित कर गया कि जब राजनीति और कारोबार जनता के हित में साथ आते हैं, तो आम उपभोक्ता के चेहरे पर सच्ची मुस्कान लौट आती है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी

15 अप्रैल तक अग्रिम भंडारण पूर्ण करने के निर्देश665 उचित मूल्य दुकानों में होगा सुचारु वितरणखाद्यान्न भंडारण एवं वितरण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजितसमन्वय...
Latest
तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी
खाद माफियाओं पर कृषि विभाग का छापा! खरीफ 2026-27 से पहले लैलूँगा में मची हड़कंप ... विश्व स्वास्थ्य दिवसस्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें- मुख्यमंत्री विष्णु देव... मुख्यमंत्री साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुला... इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी में गाय के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद बज... बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लू... CG : जल विभाग में कुर्सियों का बदलाव, शंकर ठाकुर को अहम जिम्मेदारी, कई मुख्य अभि... CG – भिलाई स्टील प्लांट में भीषण धमाका! टरबाइन ब्लास्ट से दहला प्लांट, मची अफरा-... लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस क... जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...