spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, स्कुटी पर शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

शुष्क दिवस पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, स्कुटी पर शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

   रायगढ़ । 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस को देखते हुए पुलिस द्वारा अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

      थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामभांठा निवासी जितेन्द्र कुमार टंडन उर्फ जीतु टंडन (30 वर्ष) अवैध शराब बिक्री के लिए अपने घर में शराब संग्रहित कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा के हमराह आरक्षक जयदेव सिंह एवं हेतराम सिदार को कार्रवाई के लिए रवाना किया।

     पुलिस टीम ने रामभांठा जय स्तंभ चौक के पास घेराबंदी कर सिल्वर रंग की स्कूटी (CG 07 LR 8271) से आरोपी को पकड़ा। उसके पास से स्कूटी की डिक्की में 17 पाव गोवा व्हिस्की एवं 13 पाव देशी प्लेन शराब कुल 30 पाव अवैध मदिरा बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया गया।

     आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

     इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक जयदेव सिंह और हेतराम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से ‘चावल उत्सव’ की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा यह विशेष अभियान 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक...
Latest
प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 मही... ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परी... छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐत... महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल…. भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत...