
🚨 ब्रेकिंग न्यूज: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लैलूंगा में ऐतिहासिक आगमन!
🔥 कुंजारा हेलीपेड पर हुआ भव्य स्वागत, झगरपुर में रामचंडी मंदिर दर्शन को रवाना!

लैलूंगा — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां से कार द्वारा झगरपुर स्थित श्री श्री रामचंडी मंदिर के दर्शन हेतु रवाना हो गए हैं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र में भारी जनसमूह उमड़ा है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
🙏 लैलूंगा में उमड़ा जनसैलाब — रामचंडी धाम में आज इतिहास लिखेगा जनआशीर्वाद!







