एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में पात्र-अपात्र सूची जारी

28 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

spot_img

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में पात्र-अपात्र सूची जारी

28 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2025/ जिले में संचालित चार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के 15 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिला स्तरीय चयन समिति एवं आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति की बैठक 10 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। समिति के निर्णय के अनुसार अब इन पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की पात्र, अपात्र एवं निरस्त सूची जारी कर दी गई है। यह सूची जिले की शासकीय वेबसाइट www.raigarh.gov.in , संबंधित एकलव्य विद्यालयों एवं कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में सूची का अवलोकन कर सकते हैं। उक्त सूची पर यदि किसी भी अभ्यर्थी को आपत्ति हो, तो वे 28 अक्टूबर 2025 की शाम 5 बजे तक कार्यालय में लिखित रूप में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...