spot_img
spot_img

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, 2नवंबर राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर हुआ मंथन।

पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रदेश में सुचारु रूप से लागू किया जाये।

spot_img
spot_img
spot_img

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, 2नवंबर राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर हुआ मंथन।

पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रदेश में सुचारु रूप से लागू किया जाये।

सारंगढ़। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले आज सारंगढ़ के मरार पटेल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के नेतृत्व मे आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष  नरेश चौहान ने की। बैठक में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी ब्लॉकों से बड़ी संख्या में कलमकारों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए पत्रकार एकता और सुरक्षा कानून को लेकर गंभीर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन, जो कि 2 अक्टूबर को बिलासपुर में आयोजित होने जा रहा है, उसकी तैयारी और जिले से अधिकाधिक पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर कलमकारों ने कहा कि बिलासपुर अधिवेशन पत्रकारों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा, जहाँ देशभर के प्रतिनिधि पत्रकार एक मंच पर एकजुट होकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की माँग को सशक्त रूप से उठाएंगे।

जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा — “पत्रकार समाज का आईना हैं, लेकिन आज वही आईना कई बार टूटने की स्थिति में पहुँच गया है। लगातार बढ़ते हमले, झूठे मुकदमे और दवाब की राजनीति के बीच अब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है।”
उन्होंने जिले के सभी पत्रकारों से अपील की कि वे बिलासपुर अधिवेशन में एकजुटता के साथ अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करें।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए अब केवल आवाज़ उठाना नहीं बल्कि संगठित आंदोलन की आवश्यकता है। अधिवेशन में इस दिशा में ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
इस अवसर पर देवराज दीपक कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति  सारंगढ़-बिलाईगढ़   ने कहा कि जिला संगठन पूरी मजबूती से प्रदेश नेतृत्व के साथ है और अधिवेशन में जिले का प्रतिनिधित्व शानदार रहेगा।
कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से आए पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएँ भी साझा कीं। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर अधिवेशन में शामिल होगा और पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखेगा। मरार पटेल भवन में आयोजित इस बैठक में जिले के  सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे और कार्यक्रम का संचालन श्याम कुमार पटेल  द्वारा किया गया। बैठक का माहौल जोश और एकजुटता से भरा रहा, जहाँ हर कलमकार के चेहरे पर एक ही उम्मीद थी —
“पत्रकार सुरक्षा कानून अब केवल माँग नहीं, आंदोलन का स्वर बने।” इस मौके पर नरेश चौहान जिलाध्यक्ष, देवराज दीपक कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, सुनील टंडन, कृष्ण कुमार महिलाने, दिनेश जोल्हे, दीनानाथ जाटवर, अशोक मनहर, मिथुन यादव, डोरीलाल चंद्रा, समीप अनंत, शम्भू पटेल, अजय जोल्हे, टीकाराम सहिस, भागवत साहू, बादल सोनी, युवराज सिँह निराला, मोहन लहरे, भूपेंद्र चंद्रा, श्याम कुमार पटेल, महेन्द्र कांत साहू, राजेश नेताम,मनीष टंडन, पिंगध्वज खण्डेकर, सुधीर चौहान, शुकदेव दीवान, अजय साहू, आशीष दास महंत, गुलशन लहरे सतीश जोल्हे एवं सभी जिले के कलमकार उपस्थित रहे

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; पांच जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित

इंफाल। मणिपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह उग्रवादियों ने कुकी समुदाय के व्यक्ति पाओलेन...

CHHATTISGARH NEWS

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; पांच जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित

इंफाल। मणिपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कांगपोकपी जिले में मंगलवार सुबह उग्रवादियों ने कुकी समुदाय के व्यक्ति पाओलेन...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में यादव महासभा की महिला शक्ति ने रचा गरबा महोत्सव का रंगारंग उत्सव

राधा-कृष्ण मंदिर में पहली बार सार्वजनिक गरबा महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुनीता...