spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

“बवाल खबर ने हिलाया PWD को! लैलूंगा कोतबा रोड की वेलकम पुलिया पर पहुँची रायगढ़ टीम — अब टूटी पुलिया का होगा इलाज!”

बवाल खबर ने हिलाया PWD को! लैलूंगा कोतबा रोड की वेलकम पुलिया पर पहुँची रायगढ़ टीम — अब टूटी पुलिया का होगा इलाज!”

लैलूंगा।  बवाल खबर में प्रकाशित “लैलूंगा कोतबा रोड की वेलकम पुलिया बनी जी का जंजाल” समाचार का जबरदस्त असर हुआ है! खबर छपते ही PWD विभाग की नींद टूटी और रायगढ़ से अफसरों की टीम मौके पर पहुँच गई।

स्थानीय जनों के मुताबिक, यह पुलिया महीनों से जर्जर हालत में थी। जगह-जगह गड्ढे, टूटी रेलिंग और रिसाव ने इसे दुर्घटनाओं का केंद्र बना दिया था। आए दिन दोपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे थे, लेकिन विभागीय अधिकारी मौन साधे बैठे थे।

लेकिन जैसे ही बवाल खबर ने जनता की आवाज़ उठाई — प्रशासन में हलचल मच गई। रायगढ़ PWD से इंजीनियरों की टीम ने मौके का निरीक्षण कर पुलिया की खराब स्थिति को स्वीकार किया और जल्द मरम्मत शुरू करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने मीडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा — “अगर बवाल खबर आवाज़ न उठाती, तो ये पुलिया कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।”

सूत्रों के अनुसार, विभाग ने तात्कालिक रूप से सुरक्षा बैरिकेड और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं तथा पुलिया की तकनीकी जाँच रिपोर्ट रायगढ़ मुख्यालय भेजी जा रही है।

अब देखना यह है कि मरम्मत कब तक होती है या फिर यह कार्यवाही सिर्फ “निरीक्षण फोटोशूट” बनकर रह जाएगी!


बवाल खबर की सीधी रिपोर्ट — जनता की ताकत और मीडिया की गूंज से हिली सुस्त व्यवस्था!

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए...
Latest
बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गा... ग्रामीणों को ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पर थाना साइबर और लैलूंग... हैवानियत की हदें पार..चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म फिर प्राइवेट पार्ट में डाली ल... जिला पंचायत सीईओ ने की जल संचयन एवं आवास योजना की गहन समीक्षा जिला पंचायत सीईओ ने की जल संचयन एवं आवास योजना की गहन समीक्षा भारत के लिए राहत की खबर, LPG की बड़ी खेप लेकर आ रही ग्रीन शान्वी, होर्मुज किया प... ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल…. मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों... छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा के साथ बा... खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्...