लैलूंगा से निकला “अजेय काफिला” – मोदी मिशन 2025 के लिए जोश से लबालब जत्था रवाना! दीपक सिदार, मनोज सुख़न, ज्योति भगत की अगुवाई में गूंजा लैलूंगा — “मोदी-मोदी” के नारों से थर्राया माहौल

लैलूंगा से निकला “अजेय काफिला” – मोदी मिशन 2025 के लिए जोश से लबालब जत्था रवाना! दीपक सिदार, मनोज सुख़न, ज्योति भगत की अगुवाई में गूंजा लैलूंगा — “मोदी-मोदी” के नारों से थर्राया माहौल

लैलूंगा / रायगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर आज लैलूंगा में ऐसा जोश देखने को मिला, मानो पूरा नगर भाजपा रंग में सराबोर हो गया हो। जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत, अजेय योद्धा जनपद उपाध्यक्ष मनोज सुख़न, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिदार, लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती, मुकडेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, और राजपुर मंडल अध्यक्ष रमेश होता की अगुवाई में 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं का अजेय काफिला रायपुर के लिए रवाना हुआ।

शाम 8 बजे से ही लैलूंगा बस स्टैंड अग्रसेन चौक पर केसरिया सागर उमड़ पड़ा। हर ओर “मोदी-मोदी” और “भारत माता की जय” के नारे गूंज रहे थे। कार्यकर्ता भगवा झंडे और बैनरों के साथ जब बसों में सवार हुए तो जनता ने उन पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। माहौल में ऐसा जोश था कि हर चेहरे पर गर्व और हर कदम में संकल्प झलक रहा था।

रवाना होने से पहले अजेय योद्धा मनोज सुख़न ने कहा —

“लैलूंगा का हर कार्यकर्ता मोदी जी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने को तैयार है। आज यह काफिला नहीं, बल्कि लैलूंगा का आत्मविश्वास रायपुर की ओर बढ़ रहा है।”

जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में गांव-गांव विकास की गूंज है, और लैलूंगा की जनता इस अभियान का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने कहा —

मोदी मिशन 2025 सिर्फ कार्यक्रम नहीं, यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है, और लैलूंगा इस संकल्प को निभाने के लिए तैयार है।

इधर, मुकडेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल और राजपुर मंडल अध्यक्ष रमेश होता ने कहा कि यह यात्रा भाजपा के संगठन, समर्पण और शक्ति की प्रतीक है। वहीं पारेस्वर प्रधान, रुडुकेला सरपंच रामधन पैंकरा, पुस्तम पैंकरा, प्रफुल शर्मा और भारत लाल जैसे स्थानीय नेताओं की मौजूदगी ने इस यात्रा में नई ऊर्जा भर दी।

रायपुर रवाना होने से पहले अजेय योद्धा मनोज सुख़न स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ बस में सवार हुए, जिससे कार्यकर्ताओं का हौसला सातवें आसमान पर पहुंच गया। दर्जनों बसों के काफिले के निकलते ही लैलूंगा से लेकर कोतबा रोड तक भगवा लहराते झंडों ने विजयी रथ का दृश्य बना दिया।

मोदी मिशन 2025 के समर्थन में यह “अजेय काफिला” अब रायपुर की धरती पर लैलूंगा की गर्जना सुनाने को तैयार है।
लैलूंगा से उठी यह लहर अब राजधानी तक पहुंचेगी —
“अजेय योद्धा मनोज सुख़न – मोदी मिशन 2025 के लैलूंगा ध्वजवाहक!”

लैलूंगा बोले — “अबकी बार, मोदी सरकार!”

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नगर पंचायत पलारी में 19 जून को होगा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल 19 जून 2026 को नगर पंचायत पलारी में आयोजित किया जाएगा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...