spot_img
spot_img

लैलूँगा बड़ी खबर ~ दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

spot_img
spot_img
spot_img

दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

      रायगढ़, 9 नवंबर । दिनांक 07.11.2025 को थाना लैलूंगा में स्थानीय किशोर बालिका द्वारा अपने परिजनों के साथ आकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बालिका ने बताया कि दिनांक 06.11.2025 की रात्रि वह अपने परिचित युवक के साथ पहाड़लुड़ेग मेला देखने गई थी, इसी दौरान रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोका, चारों ने उसके साथ रहे युवक को डराकर मारपीट की और फिर एक आरोपी ने बालिका के साथ रहे युवक को दूर ले गया तथा तीन लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
         घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल लैलूंगा पहुंचे। उनके निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना लैलूंगा, घरघोड़ा और कापू पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगाया गया। संयुक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा आरोपियों की पहचान कार्यवाही बाद आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया है।  गिरफ्तार आरोपियों को थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 292/2025 धारा 70 (2), 61 (2) (क), 115 (2) बी.एन.एस. में आज रिमांड पर भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी —
1. गुरूचरण प्रजा पिता बालक राम प्रजा उम्र 23 वर्ष निवासी तोलगे
2. रमेश भोय पिता इन्द्रजीत भोय उम्र 22 वर्ष निवासी नहरकेला
3. संजय कुमार उर्फ संजु सिदार पिता मदन लाल उम्र 19 वर्ष निवासी तोलगे

4. विकाश भगत पिता चन्द्रमणी भगत उम्र 19 वर्ष निवासी नारायणपुर लैलूंगा (सहयोगी)

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS