WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

● शराब रेड : भूपदेवपुर पुलिस की ग्राम कछार में दबिश, 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● शराब रेड : भूपदेवपुर पुलिस की ग्राम कछार में दबिश, 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

        रायगढ़, 16 नवंबर । थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय कुमार नाग के नेतृत्व भूपदेवपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 16 नवंबर को थाना प्रभारी भूपदेवपुर के नेतृत्व में ग्राम कछार में बड़ी कार्रवाई की गई।
         थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कछार निवासी खगेश्वर यादव नदी किनारे अपनी झोपड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री एवं निर्माण कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय नाग टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। रेड के दौरान संदेही खगेश्वर यादव मौके पर ही मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 15 लीटर व 10 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 5,000 रुपये, बरामद हुई। इसके साथ ही शराब निर्माण में उपयोग होने वाला एक एल्यूमिनियम बर्तन भी जब्त किया गया।
         पूछताछ में आरोपी ने कच्ची शराब तैयार कर बिक्री हेतु रखने की बात स्वीकार की। आरोपी खगेश्वर यादव पिता भुजबल यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी चंदन डीपापारा कछार थाना भूपदेवपुर के विरुद्ध अवैध शराब रखने एवं बनाने के अपराध में धारा 34(2) व 59(क) आबकारी एक्ट के तहत देहाती नालसी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
        इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय नाग के साथ प्रधान आरक्षक प्रदीप गहलोत, आरक्षक जगदीश नायक, बोधराम सिदार, हरिशंकर नायक एवं महिला आरक्षक कलिस्ता कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए पुलिस लाइन उर्दना में होगी प्रशिक्षण की व्यवस्थारायगढ़, 19 अगस्त 2026/ भारतीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS